फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां में निकाली बाबा बालक नाथ के झंडे की शोभायात्रा

Sun, 08 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां: बाबा बालक नाथ के झंडे की आरती करते भक्तजन।
विज्ञापन
फोटो 26
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रानियां। नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन गोबिंद पोपली के निवास स्थान से रविवार को बाबा बालक नाथ के झंडे की वार्षिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंजाब के लुधियाना से बाबा के भक्त विजय कपूर ने घरों में जाकर बाबा बालक नाथ की ज्योति प्रज्ज्वलित की और शोभायात्रा की शुरुआत की।
इसके बाद फेरी का शहर की मुख्य गलियों व बाजारों से होते हुए नानुआना के समीप स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में समापन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया।
विज्ञापन


विजय कपूर ने कहा कि माता-पिता की कठोर तपस्या और शिव भक्ति से बाबा बालक नाथ का जन्म हुआ। बाबा बालक नाथ की रुचि बचपन में अन्य बच्चों की तरह खेलकूद और सांसारिक विषयों में नहीं थी। उनका मन ध्यान व भक्ति में मग्न रहता था। बाबा बालक नाथ अपनी तपस्या और शक्ति के लिए ही जाने जाते हैं। उनकी पूजा से व्यक्ति को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास मिलता है।
विज्ञापन

फेरी के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर-प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर देसराज पोपली, चंद्रभान कामरा, सतीश नंबरदार, दलीप थाकण, राजेंद्र डावर, रामचंद जुनेजा, राजेश चक्रवर्ती, रूपचंद पाहुजा, नेभराज मेहता, सुभाष अरोड़ा, रोशन खुराना, अशोक कथूरिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें