फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आष्युमान : लक्ष्य चार लाख पर चार साल बाद आधे भी नहीं बने आष्युमान कार्ड

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने के लिए खिड़की । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। आयुष्मान योजना के तहत सरकार ने जिले के चार लाख लाभार्थियों को योजना में शामिल किया है। इसके लिए लाभार्थियों का कार्ड बनाना अनिवार्य है। जिले में अभी तक एक लाख 52 हजार 493 लाभार्थियों के ही कार्ड बनाए गए हैं। चार वर्षों में 26630 लाभार्थी निजी अस्पतालों में कार्ड के माध्यम से मुफ्त में इलाज करवा चुके हैं। इसके लिए सरकार ने करीब 30 करोड़ की राशि निजी अस्पतालों को जारी भी की है।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को निजी अस्पतालों में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देने के लिए सरकार ने वर्ष 2011 में सर्वे किया था। इस दौरान जिले के चार लाख लाभार्थियों को योजना में शामिल किया गया था। बीते चार वर्षों से स्वास्थ्य विभाग लगातार योजना में शामिल लाभार्थियों के कार्ड बना रही है। इनमें से केवल 1 लाख 52 हजार 493 लाभार्थियों ने ही कार्ड बनवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 10 सरकारी और 39 निजी अस्पतालों को योजना में शामिल किया हुआ है। निजी अस्पतालों में पहुंचकर लाभार्थी कार्ड के माध्यम से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता है।
2.50 लाख लाभार्थियों से नहीं हो पाया संपर्क
स्वास्थ्य विभाग ने खुद के स्तर पर सर्वे कर सभी लाभार्थियों को कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते एक लाख 52 हजार 493 लाभार्थी कार्ड बनवा चुके हैं, जबकि ढाई लाख के करीब लाभार्थी की पहचान ही नहीं हो पाई है। इनमें से कई परिवार जिला छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए हैं, तो कई दूसरे राज्यों में रह रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग उन लाभार्थियों से संपर्क भी नहीं करवाया पाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सर्वे व कैंप का आयोजन कर कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी नहीं दिखा रहे रुचि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में भी कार्ड बनाने के लिए अलग से कार्यालय बनाया गया है। यहां पर लाभार्थी दस्तावेजों को जमा कर कार्ड बनवा सकता है, लेकिन यहां पर भी इक्का दुक्का लाभार्थी ही जानकारी लेने व दस्तावेज लेकर कार्यालय में पहुंचता हैं। इनमें से कई लाभार्थी ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिनके पास योजना के लिए दस्तावेज पहुंचे थे।
आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों के लगातार कार्ड बनाए जा रहे हैं। लाभार्थी कार्ड बनवाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। डेढ़ लाख लाभार्थियों के कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं। लाभार्थी अस्पताल व निजी अस्पतालों में पहुंचकर भी कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद शर्मा, उप सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें