फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता और सतर्कता एक अहम शस्त्र

विज्ञापन
डबवाली। गांव मांगेआना में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पुलिस कर्मी। पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। थाना सदर टीम ने गांव मांगेआना में सभा के माध्यम से गांव के मौअजिज व्यक्तियों, युवाओं व अभिभावकों को साइबर अपराधों से अवगत करवाया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने का एक अहम कारण उपभोक्ता को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी न होना।
विज्ञापन

इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ता अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा कर देते हैं और साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी लिए डबवाली पुलिस की टीमें लगातार जागरूकता सेमिनार आयोजित कर रही है, ताकि उपभोक्ता इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। साइबर अपराधी अपराध करने के हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
आमजन के जागरूक होने से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। डबवाली पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा माह के दौरान साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है और लोगों से ऑनलाइन दैनिक कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही गांव शहर चौक चौराहों व शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर साइबर अपराधों व उनसे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

आमजन जागरूकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत भारत सरकार की ओर से जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा अपने नजदीकी थाना में साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान :-
ऑनलाइन खरीदारी करते समय चेक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी।
- अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो न करें।
- किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें।
- किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें।
- नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।
- अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं, सावधान रहें।
विज्ञापन

- व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की वीडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें