डबवाली। चौकी गोरीवाला पुलिस ने महिला पर हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप कुमार निवासी गांव गंगा जिला सिरसा का रहने वाला है। उसके पास से हमले में इस्तेमाल डंडा व बाइक बरामद की गई है।
चौकी प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि दिनांक छह फरवरी को पीड़ित महिला ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह गंगा की गोशाला में काम कर रही थी। इसी दौरान दो लोगों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों व्यक्ति उसे जबरन अपने घर ले गए और वहां पर भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान शनिवार को पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।