फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी में हुए विवाद में युवक पर हमला, अंगुली कटी, चार पर केस दर्ज

Thu, 04 Jun 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर 15 नोहर रोड स्थित एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मौसम खराब होने के चलते आई तेज आंधी के बीच विवाद खड़ा हो गया। इस दाैरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक अंगुली कट गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई विजय कुमार ने बताया कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव पक्का बादुआ निवासी विनोद कुमार अपने भतीजे संदीप की शादी में शामिल होने 28 मई को ऐलनाबाद आया हुआ था। 30 मई की शाम शादी की पार्टी चल रही थी। इसी दाैरान तेज आंधी आने से टेंट उखड़ गया। इसके बाद खाने-पीने का इंतजाम पास के एक किराए के मकान में किया गया।
विज्ञापन

शाम करीब 6 बजे विनोद अपने भाई के घर लौट आया। इसी दौरान वार्ड 15 के ही निवासी सुभाष, वकील, हंसराज और हनुमान वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि सभी ने शराब पी रखी थी।
विवाद बढ़ने पर सुभाष ने लोहे के कापे से विनोद पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान वार उसके बाएं हाथ की अंगुली पर लगा जिससे उसकी अंगुली कट गई। घायल विनोद के शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे तुरंत ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद 1 जून को उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें