फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, 3 घायल

Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त थार। (संवाद)
विज्ञापन
फोटो - 23
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर ओढ़ां बिजली घर के निकट वीरवार अलसुबह तेज रफ्तार एक थार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर कई पलटे खाती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में 3 लोग सवार। इनमें से 2 को गंभीर चोटें आई हैं। एक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद थाना ओढ़ां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु किया। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।


घायल करण सिंह निवासी फाजिल्का (पंजाब) ने बताया कि वह तथा उसके साथी अभय सिंह व वंश थार गाड़ी में सवार होकर नई दिल्ली में अपने परिचित के यहां शादी में गए हुए थे। शादी समारोह से बुधवार रात को ही घर फाजिल्का के लिए निकल गए थे। वीरवार अलसुबह जब गाड़ी हाईवे पर ओढ़ां में बिजली घर के निकट पहुंची तो अचानक चालक वंश गाड़ी से संतुलन खो बैठा। इसके चलते गाड़ी डिवाइडर से टकराकर कई पलटे खाती हुई दूसरी तरफ जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं, सूचना पाकर ओढ़ां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके द्वारा घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां से वंश व अभय को गंभीर चोटों के चलते सिरसा रेफर कर दिया गया।
ओढ़ां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें