फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पोहड़का में महिला पर डंडों से हमला, 5 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में मनप्रीत कौर (45) पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह 11 बजे वह किसी काम से जा रही थी। जब वह सोहनलाल के मकान के निकट गली में पहुंची तो सुमन, रामप्यारी, कालू, मोनू और आशीष ने रास्ता रोक डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। मनप्रीत कौर को उनके बेटे लखविंदर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलनाबाद में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोट के कारण सरकारी अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सुमन, रामप्यारी, कालू, मोनू और आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें