रोड़ी। गांव सुरतिया निवासी किसान मेहका सिंह ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रोड़ी थाना में शिकायत दी है। किसान मेहका सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार सुबह जब वह काम के सिलसिले में साइकिल पर सवार होकर घर से निकला तो उस समय गली में मणि उर्फ भाटी सिंह निवासी सुरतिया व कुछ अन्य लोगों ने रंजिश उसका रास्ता रोककर मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी दौरान उसने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किया। बचाव में अपने हाथ आगे किए तो तेजधार हथियार से हाथों पर चोट लगी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मणि मौके से अपने साथियों के साथ भाग गया। उसने भागते हुए धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा। उसके भाई भाई बग्गा सिंह ने उसे कालांवाली स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।