फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकानदार से मारपीट, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

डबवाली में मलोट पुल के पास दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने दुकानदार से मारपीट की। इस मामले में डबवाली पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में डबवाली के वार्ड नंबर- 12 निवासी मनीश कुमार ने बताया कि उसकी डबवाली के मलोट पुल के नीचे अंडे की दुकान है। 30 अक्तूबर को देर शाम सवा 9 बजे वह अपनी दुकान पर था। इस दौरान दुकान पर मुकेश कुमार पुत्र राम प्रकाश आया और उसके साथ तीन लड़के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अन्य युवक कौन थे, वह नहीं जानता। मनीश ने बताया कि मुकेश के हाथ में लोहे की पाइप थी और उसके साथ आए लड़कों के हाथ में डंडे थे। सभी दुकान में घुस आए और मुकेश ने अपनी हाथ में ली हुई लोहे की पाइप उसके सिर में मारी। साथ आए तीन युवकों ने डंडो से हाथों व पैरों पर मारना शुरू कर दिया। इसके साथ ही दुकान में रखा हुआ सामान तोड़ दिया। सामान तोड़ने के साथ जेब में रखे हुए 4500 रुपये ही निकालकर ले गए। आरोपी जाते हुए उसे धमकी देकर गए हैं कि अगर पुलिस को इसकी सूचना दी, तो वह उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में मनीश की शिकायत पर मुकेश व उसके साथियोंं के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें