फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उप-प्रधान की अध्यक्षता में पार्षदों की हुई बैठक पर सचिव से जवाब मांगा

Mon, 04 Mar 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। चार महीने पहले वैध हुईं चार कॉलोनियों के नामकरण प्रस्ताव को लेकर चेयरमैन मनोज सचदेवा की गैरहाजिरी में वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज की ओर से बुलाई साधारण बैठक अब सवालों के घेरे में आ गई है। वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई पार्षदों की इस बैठक को लेकर डीएमसी ने नपा सचिव से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

इस बैठक में वैध कॉलोनियों का नामकरण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होने के बाद उसे अनुमोदन के लिए जिला नगर आयुक्त के कार्यालय में भिजवाया गया था। इस पर जिला नगर आयुक्त ने इस विषय में नपा सचिव से जवाब तलब किया है कि चेयरमैन की अनुपस्थिति में वाइस चेयरमैन ने इस मीटिंग की अध्यक्षता की है, इससे संबंधित रिपोर्ट तुरंत कार्यालय में भिजवाई जाए। वहीं चेयरमैन मनोज सचदेवा ने नगरपालिका सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
चेयरमैन ने पत्र में लिखा है कि 27 जनवरी को वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में साधारण बैठक करवाई गई है। इस बैठक के आयोजन को लेकर उनसे कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया और न ही बैठक के आयोजन को लेकर उनके नोटिस में को चर्चा लाई गई। इसलिए इस बैठक के आयोजन को चेयरमैन ने आपत्ति दर्ज करवाई है। चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, निकाय विभाग के डायरेक्टर व जिला नगर आयुक्त को भी इस पत्र की कापी भिजवाई गई है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बता दें कि रानियां नगरपालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा की गैरहाजिरी में 27 जनवरी को पार्षदों की एक साधारण बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज ने की थी। इस बैठक में रानियां की 4 वैध कालोनियों के नामकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव में बालासर वाले क्षेत्र का नाम शहीद भगत सिंह नगर, श्याम कॉलोनी का नाम श्रीश्याम कॉलोनी, सूर्या अस्पताल वाले क्षेत्र का नाम गुरु गोबिंद सिंह नगर व रानियां यूसी-05 का नाम श्रीराम कॉलोनी का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक के आयोजन को लेकर चेयरमैन मनोज सचदेवा को कोई लिखित में सूचना नहीं दी गई। इसलिए चेयरमैन ने इसको लेकर अपनी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें