फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 15 गांवों के किसान खरीफ चैनल को लेकर आज निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खरीफ चैनल निर्माण की मांग को लेकर 15 गांवों के किसान 5 मार्च यानी मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। ट्रैक्टर मार्च गांव नटार से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेगा। वहां पर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हीरा सिंह ने बताया कि मार्च में 130 ट्रैक्टर व 50 के करीब बाइक शामिल होंगी।
विज्ञापन

बता दें कि धिंगतानियां व भंभूर, सलारपुर खरीफ चैनल निर्माण को लेकर 35 दिनों से लघु सचिवालय में 15 गांव के किसान 29 जनवरी से धरने पर बैठे हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से खरीफ चैनल निर्माण की घोषणा करने तथा बजट मिलने के बावजूद उसका निर्माण नहीं किए जाने से किसानों में काफी नाराजगी है।
संयुक्त किसान संघर्ष समिति के प्रधान हीरा सिंह औलख ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च से पहले गांव नटार में स्थित बाबा भूमण शाह गुरद्वारा में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात सुबह 11 बजे यहां से मार्च शुरू किया जाएगा। इसके पश्चात शिवपुरी, घंटाघर चौक, शिव चौक, सांगवान चौक, सुरखाब चौक से बरनाला रोड होते हुए डीसी आफिस पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि यहां उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों के किसान शामिल होंगे मार्च में
जिले के 15 गांव, मंगला, मोडिया खेड़ा, भंभूर, चौबुर्जा, धिंगतानियां, रंगड़ी, नटार, शहीदांवाली, खाजाखेड़ा, रामनगरियां, सलारपुर, ढाणी जस्सा राम, नानकपुर, टीटू खेड़ा, व चक्कराइयां के किसान शामिल होंगे। इसके अलावा 11 अन्य गांवों के लोगों ने भी समर्थन देने की बात कही हैं।
भाजपा नेता से लेकर अधिकारी पहुंच चुके हैं धरने पर
भाजपा नेता गोबिंदा कांडा से लेकर सिंचाई विभाग के एक्सईएन तक धरने पर पहुंचकर किसानों के आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन किसान इस मांग पर अड़े हुए हैं कि सरकार लिखित में आश्वासन दें। या सरकार ने जो आदेश दिए हैं उनकी कॉपी किसानों को उपलब्ध करवाई जाए। लेकिन भाजपा नेता से लेकर अधिकारी तक किसानों को लिखित में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें