फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आशीष, ईशु व अभिषेक ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई

Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शाह सतनाम बॉयज कॉलेज के खिलाड़ियों ने नॉर्थ-ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में आशीष सैनी व ईशु गौतम तथा 400 मीटर रेस में एथलेटिक्स में अभिषेक ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि कठिन मेहनत की बदौलत कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शाह सतनाम शिक्षण संस्थानों में खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, ताकि हर प्रतिभावान खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सके। कोच अमित बुला ने बताया कि नार्थ-ईस्ट जोन बाक्सिंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। इसमें कॉलेज के खिलाड़ी आशीष सैनी ने 62-63 किलोग्राम भार वर्ग व ईशु गौतम ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित नार्थ-ईस्ट जोन एथलीट चैंपियनशिप में कॉलेज के बीए फाइनल के विद्यार्थी अभिषेक ने 400 मीटर रेस में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। सहायक प्रो. अनिल बैनीवाल, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबुलाल, हरचरण, संदीप, लखविंदर व कुलदीप ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें