फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदान केंद्रों पर लगाई आशा वर्कर्स की ड्यूटी, तबीयत बिगड़ने पर करेंगी इलाज

Fri, 04 Oct 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। जिले में बने मतदान केंद्रों पर अगर मतदाता या फिर किसी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे मौके पर ही उपचार दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना होने से पहले फर्स्ट एड किट दी जाएगी। मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर पर 1003 आशा वर्कर की डयूटी लगाई गई है। इसके अलावा 600 एएनएम भी तैनात रहेंगी।


मतदान केंद्र पर रखी जाने वाली मेडिकल किट में आपातकालीन के लिए दवाइयां और चोट के उपचार को लेकर भी मलहम पट्टी दी जाएगी। किट में बुखार के लिए पीसीएम की गोलियां, उल्टी व दस्त के लिए ओआरएस के पैकेट, गैस व तेजाब के लिए रैनिटिडीन की गोलियां, एलर्जी के लिए लिवोसिट्राजिन की गोलियां, दर्द के लिए डिक्लोपैरा की गोलियां, पट्टी के लिए कॉटन, चोट पर लगाने के लिए बैंडेज, चोट पर दवाई लगाने के लिए दी जाएगी। विभाग की तरफ से सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, डबवाली के अस्पताल को अपने स्तर पर किट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::
बॉक्स



चुनाव के बाद बची दवा करवानी होगी जमा

पोलिंग पार्टियों को जो फर्स्ट एड किट दी गई है। इसके साथ निर्देश भी दिए गए है कि बचा हुआ सामान स्वास्थ्य विभाग को जमा करवाना होगा। इसका कहीं दूसरी जगह प्रयोग नहीं किया सकता है।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::


कोट्स
चुनाव में बने मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार को लेकर विभाग की तरफ से मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए दवाइयां उपलब्ध होंगी। सभी केंद्राें पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा वर्कर्स मौजूद रहेंगी। -डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें