फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडी में सरसों की आवक तेज, उठान धीमी

Wed, 09 Apr 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 मंडी में गेहूं की पहली आवक।
विज्ञापन
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक जोरों पर है, लेकिन उठान की गति बहुत धीमी है। इस वजह से आढ़तियों की चिंता बढ़ी है। सिरसा की मंडियों में कुल 2,18,214 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि 1,44,682 क्विंटल सरसों उठ सकी है। करीब 34 प्रतिशत सरसों उठनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


सिरसा मंडी में गेहूं की आवक बुधवार को शुरू हो गई। दो दिनों से मंडियों में 18,726 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसके उठान की गति बेहद धीमी है। मात्र तीन प्रतिशत गेहूं की ही उठान हो सकी है।

आढ़तियों का कहना है कि गेहूं निकालने का कार्य कंबाइन से तेजी से चल रहा है। आगामी दो दिनों में बड़े स्तर पर गेहूं मंडियों में पहुंचेगा। अगर सरसों की उठान तेजी से नहीं की गई तो मंडी में गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाएगी। इससे गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन










ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बंद रहेगी बिजली



उधर, गेहूं की फसल को आग से बचाने के बिजली निगम ने गांवों में बिजली कट के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। बिजली निगम ने दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि गेहूं की फसल में होने वाली आग की घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए रोज सुबह आठ बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गर्मियों के दिनों में बिजली खपत बढ़ने और बिजली के तारों के आपस में टकरा जाते हैं, तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल को जला देती है। इसी कारण गेहूं की फसल में हर साल आग की घटनाएं होतीं हैं। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए बिजली निगम ने कटाई के दाैरान दिन में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है।





आगामी दो दिनों में मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए गेहूं खरीदने के लिए सभी मंडियों में जरूरी व्यवस्था की गई है। वहां किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, सिरसा मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें