फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंगलवार को एक्यूआई में 19 अंकों की आई गिरावट, पहुंचा 322 पर

Tue, 21 Nov 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मिनी बाइ पास रोड पर सुबह के समय में छाई स्मॉग।
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में मंगलवार को एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। मौसम दिन भर साफ रहा। इस कारण प्रदूषण का स्तर 322 पर रहा। वहीं दोपहर के समय में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बीते दिन सोमवार को 341 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह व शाम के समय में आसमान में धुंध छाई रही। वहीं दोपहर को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम ढलने के साथ ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिससे ठंड का एहसास हुआ। वहीं ठंड बढ़ने के कारण धुएं की परत आसमान में देखने को मिली। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें