फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां और ऐलनाबाद रूट की बसों को शहर से गुजरने की मंजूरी, जीएम निरीक्षण कर डीसी को सौपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
डबवाली रोड पर बैंक के समक्ष बीच रोड पर खड़े मोटरसाइकिल, जिसके कारण बनती है जाम की स्थिति । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। रानियां और ऐलनाबाद रूट की बसों को शहर से गुजारने की अनुमति मिली है। जिसके बाद अब उपायुक्त अनीश यादव ने रोडवेज महाप्रबंधक के साथ बैठक कर शहर की स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। वहीं उन्होंने निरीक्षण के लिए यातायात थाना प्रभारी को भी नियुक्त किया है। जाम लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और स्थिति का समाधान करने के बाद रूट को डायवर्ट किया जा सके।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बसों के रूट को डायवर्ट किया गया। ट्रैफिक प्लान की समीक्षा के लिए उपायुक्त अनीश यादव ने रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनिया व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि वीरवार रोडवेज महाप्रबंधक व यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह शहर का निरीक्षण कर डीसी को इसकी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही बसों को डायवर्ट करने या पुराने नियम अनुसार चालू रखा जाएगा।
शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए डायवर्ट किया था रूट
करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक और कंगनुपर रोड से सभी रूटों की बसों की निकासी का निर्णय लिया गया। वहीं हिसारिया बाजार को भी वन वे कर दिया गया। इस परिवर्तन का उद्देश्य था कि बसों की निकासी बाईपास से होने के बाद शहर में जाम की स्थिति से निजाम मिल सकेंगी। लेकिन इसके बाद भी शहर में जाम की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों की परेशानी भी पहले से काफी अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

रानियां और ऐलनाबाद की बसों को शहर से आने जाने की दी अनुमति
प्राइवेट बस चालकों द्वारा उपायुक्त को शिकायत देने और समस्या रखने के बाद उपायुक्त ने रानियां और ऐलनाबाद की बसों को शहर से आने जाने की अनुमति दी है। लेकिन कालांवाली ओर डबवाली की बसों को अभी भी बाईपास से गुजारा जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों की जेब पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं अब उपायुक्त ने अधिकारियों को निरीक्षण करने के आदेश दिए और जांच रिपोर्ट के बाद बसों के रूट को तय कर दिया जाएगा।
मिनी बस की सुविधा को लेकर भी मांगा जवाब
काफी समय पहले शहर में चलने वाली मिनी बसों की जानकारी के लिए सीटीएम गौरव गुप्ता ने भी रोडवेज महाप्रबंधक से जवाब तलब किया है। काफी समय पहले सिरसा शहर में सिटी बस सर्विस शुरू की गई थी। लेकिन अब वह बसों को बंद कर दिया गया है। बसों कंडम होने के बाद उन्हें रोका दिया गया है। ऐसे में उन बसों की स्थिति के बारे में सीटीएम ने रोडवेज महाप्रबंधक से जवाब मांगा है।
ऐलनाबाद और रानियां रूट की बसों को शहर से गुुजारना शुरू कर दिया है। उपायुक्त के साथ बैठक होने के बाद उन्होंने शहर का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए हैं। वीरवार को सभी रूटों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

-आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें