फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोत्तर और एलएलबी में दाखिले के लिए 9 नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह सोलंकी ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स का स्नातकोत्तर और एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का काउंसिलिंग शेड्यूल अनुमोदित कर दिया है। वर्ष 2020-21 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला फीस ऑनलाइन जमा होगी।
विज्ञापन

बता दें कि इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय ने अपना अकादमिक कैलेंडर 2020-21 भी फाइनल कर दिया है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार गहलावत ने बताया कि जो आवेदक विश्वविद्यालय के एमए, एमएससी तथा एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं। उनकी 10 नवंबर को पहली काउंसिलिंग होगी। इसमें सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी 12 नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी काउंसिलिंग 13 तारीख को होगी और सफल विद्यार्थी 15 नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। प्रो. गहलावत ने बताया कि 16 नवंबर को तीसरी काउंसिलिंग होगी और सफल विद्यार्थी 17 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। 17 नवंबर को ही तारीख को सभी विभागों को अपने खाली सीटों का विवरण देना होगा और यह वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 22 नवंबर तक दाखिला पोर्टल खुला रहेगा विद्यार्थी अपना परिणाम अपलोड करने के साथ-साथ नये सिरे से भी आवेदन कर सकेंगे। 23 तारीख स्पेशल काउंसिलिंग होगी और इस में भाग लेने वाले सफल विद्यार्थी 24 से नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। 23 नवंबर के बाद कोई भी दाखिला नहीं होगा। प्रो. गहलावत ने बताया कि 18 नवंबर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इस संबंध में अकादमिक कैलेंडर को भी फाइनल कर दिया गया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 मार्च 2021 से 4 अप्रैल 2021 तक होंगी। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल 2021 से द्वितीय सेमेस्टर आरंभ होगा प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें