फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड न डॉऊनलोड होने से आवेदक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन की तरफ से पॉवर कार्पोरेशन की जूनियर साफ्टवेयर डेवलपर, डिवीजनल अकाउंटेंट और अपर डिविजनल क्लर्क की परीक्षा 24 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक आयोजित होनी है। मगर अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाए हैं। जिसके चलते खासकर 24 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों का कहना है कि अगर उनका सेंटर दूसरे शहर में पड़ गया, तो वह परीक्षा देने कैसे पहुंच पाएंगे और कैसे ट्रेन का रिजर्वेशन कराएंगे। अगर जल्द ही आवेदकों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाए तो कई आवेदक परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

आवदेक प्रोफेसर गुरप्रीत सिद्धू निवासी गांव दादू ने बताया यह परीक्षा 24 फरवरी को होनी है। जबकि लोवर डिवीजन क्लर्क की 25 व 26 फरवरी को, जूनियर सिस्टम इंजीनियर की 27 फरवरी को, हेड ऑफिस केडर का लोवर डिवीजनल क्लर्क की 28 फरवरी को, फिल्ड केडर का लोवर डिवीजनल क्लर्क की 29 फरवरी, जूनियर अकाउंटेंट की एक मार्च, सेक्शन ऑफिसर अकाउंट, अपर डिविजनल कलर्क की दो मार्च को, स्टोर असिस्टेंट, प्रोटेक्शन असिस्टेंट की तीन मार्च को होनी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ने भी जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर आवेदन कर रखा है और उनकी परीक्षा 24 फरवरी को है। लेकिन पिछले कई दिनों से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें अभी यह भी नहीं पता कि हमारी परीक्षा किस शहर में और किस सेंटर पर होगी। उन्होंने जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करवाने की बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की है ताकि आवदेकों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें