फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा से शहर हुआ भक्तिमय, महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग

विज्ञापन
devotional city in kalash yatra - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा शहर में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सुखदेवानंद, संतोष भारती, शहीद भगत सिंह वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा, महासचिव वीरेंद्र सिंह भादू, सचिव विनोद शर्मा, अमीर चंद मेहता, जयसिंह गोरा, रणजीत गोदारा, रमेश सरदाना शामिल हुए। वहीं स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या पूरे जोश, उत्साह व श्रद्धा से इस मंगल कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक जयकारों की गूंज से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा स्थानीय नोहर रोड़ स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई और विभिन्न बाजारों व मुख्य मार्गों से होती हुई अनाज मंडी में पहुंची, जहां पर इस कलश यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें