फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान रहा जारी

Wed, 07 Jan 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाती टीम। स्रोत : नगर परिषद
विज्ञापन
सिरसा। ऑटो मार्केट में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती बुधवार को भी जारी रही। टीम के पहुंचने से पहले ही व्यापारी स्वयं सड़क और पार्किंग में डाले गए कबाड़ उठाने में जुट गए। नगर परिषद टीम ने मौके पर पांच से छह स्क्रैप गाड़ियां उठाईं। टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अतिक्रमण पूरी तरह से हटाए बिना इसे रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट में कुल 6 पार्किंग हैं। कार्रवाई के दौरान एक पार्किंग पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गई, जबकि दो पार्किंग से व्यापारी स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं। टीम में 30 कर्मचारी, 6 ट्राली, 1 लोडर और 1 क्रेन शामिल थे।



मंगलवार कोनगर परिषद की टीम ने दबलबल के साथ ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई जारी रखने के आदेश दिए। पहले दिन लगभग 20 स्क्रैप गाड़ियाँ उठाई गई थीं और उन्हें पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर में रखा गया।
विज्ञापन




:::::::::::
ऑटो मार्केट की सभी पार्किंग और सड़कों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। टीम व्यापारियों से अपील के साथ-साथ कार्रवाई जारी रखेगी ताकि मार्केट साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना रहे।
विज्ञापन

जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें