ऐलनाबाद। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने बीती 15 जुलाई 2023 को थाना क्षेत्र के गांव धोलपालिया में हुई लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस एक आरोपी को काबू किया है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहताश निवासी गांव धोलपालिया के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक रोहताश की निशानदेही पर फिलहाल कुछ चोरीशुदा नकदी बरामद की गई है। इस घटना के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और इस घटना में जो भी संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया की इस संबंध में राजेंद्र निवासी गांव धोलपालिया की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सिरसा। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए बीती 24 जनवरी को हुई बाइक चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान मुकेश कुमार निवासी भूकरका, राजस्थान के रूप में हुई है। प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है।