सिरसा। स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने 30 अक्टूबर 2016 को चोपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में स्थित मोबाइल शॉप में हुई चोरी के मामले में घटना के दूसरे आरोपी सज्जन निवासी ढाणी जमाल को गिरफ्तार किया है।
स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने इस घटना के एक अन्य आरोपी सुरेंद्र धनपत निवासी ढाणी जमाल को पहले ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा 26 मोबाइल बरामद कर लिए थे। इस संबंध में दुकान संचालक गणेश महेंद्र निवासी कुत्तियाना की शिकायत पर चौपटा थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शहर थाना सिरसा पुलिस ने एक पीओ गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए पीओ बलवंत सिंह निवासी दनोदा जिला जींद के खिलाफ 19 मार्च 2013 को थाना शहर सिरसा में भादंसं की धारा 186, 353 व 506 के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। इस मामले में बलवंत सिंह को चार नवंबर 2016 को अदालत से पी.ओ करार दिया गया। शहर थाना सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर पकड़े गए पीओ बलवंत के खिलाफ भादंसं की धारा 174ए के तहत एक ओर अभियोग दर्ज किया है।
एक अन्य मामल में रोड़ी थाना पुलिस ने मदन सिंह निवासी रोड़ी को 820 रुपये की सट्टाराशि के साथ काबू किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में अभियोग दर्ज किया गया है। रानियां थाना पुलिस ने फकीर चंद निवासी वार्ड नंबर छह रानियां को 10 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया।