फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सतलुज खेल परिसर में मनाया वार्षिक खेल दिवस

Mon, 02 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद।खेलकूद प्रतियो​गिता में हिस्सा लेने के दौरान ​खिलाड़ी। विज्ञ​िप्त्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। सतलुज पब्लिक स्कूल के खेल परिसर में वार्षिक खेल दिवस शनिवार को मनाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय हॉकी टीम के वर्तमान खिलाड़ी राजिंदर सिंह मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ एथलीट चिंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में हांगकांग राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य कुलदीप सिंह और मुख्तियार सिंह, गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंदर सिंह कूका एवं जतिंदर सिंह ढिल्लों शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय हॉकी समिति की छात्राओं द्वारा किए गए प्रभावशाली मार्च पास्ट से हुई, जिसने अनुशासन, एकता और संकल्प का संदेश दिया। इसके पश्चात मशाल प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ हुआ। प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, त्रिशूल दौड़, बोरी दौड़, 400 मीटर रिले, शॉटपुट तथा भाला फेंक शामिल रहीं।
आयोजन का मुख्य आकर्षण वॉलीबाल का फाइनल मैच रहा, जिसमें वरिष्ठ और माध्यमिक कक्षाओं की टीमों ने भाग लिया। कक्षा 11वीं विज्ञान विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक राज रानी, सह-संस्थापक अजय सिंह और प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यालय के खेल ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि सतलुज खेल परिसर ने अनेक राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें