सिरसा। शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाने को लेकर गोशाला संचालकों को साथ होने वाली बैठक का नगर परिषद ने स्थगित कर दिया है। अधिकारियों को कहना है कि जल्द ही गोशाला संचालकों के साथ बैठक बुलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष अभियान प्रदेश में चलाकर 60 हजार बेसहारा पशुओं को पकड़ने के आदेश दिए थे। इन आदेश के बाद प्रदेश में कई जिलों में पशु पकड़ो अभियान शुरू हो चुका है। लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी नगर परिषद ने अभी तक कोई अभियान नहीं चलाया है। सिरसा के अतिरिक्त डबवाली, ऐलनाबाद, रोडी , रानियां आदि क्षेत्रों में यह अभियान शुरू नहीं हुआ है।हालांकि अभियान शुरू करने को लेकर नगर परिषद ने गोशाला संचालकों के साथ 20 फरवरी को बैठक करनी थी, लेकिन मुख्यालय से वीसी होने के कारण जिला नगर आयुक्त ने यह बैठक स्थगित कर दी।
-बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। जल्द ही दोबारा गोशाला संचालकों के साथ बैठक होगी। -
जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद