सुभाष चौक पर पुलिस जांच करते हुए। सं
सिरसा। शहर थाना से 50 मीटर दूर सुभाष चौक पर मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे दो युवकों पर कार सवार युवकों ने फायर कर दिए। इसमें दो युवक घायल हो गए। वारदात के बाद बाजार में अफरा तफरी फैल गई। घायल युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
गोलियाें की आवाज सुनकर शहर थाना पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। सीआईए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों का आपस में गाड़ी की खरीद बेचे को लेकर पैसे के लेन-देन का मामला है।
फायरिंग में अमनदीप सिंह उर्फ लाडी निवासी खैरपुर के जांघ में गोली लगी है। इसके अलावा रानियां निवासी राजप्रीत सिंह के हाथों पर गोलियों के छर्रे लगे हैं। घायल अमनदीप के दोस्त मनप्रीत सिंह ने बताया कि आठ महीने पहले तरसेम सिंह से गाड़ी की खरीद -बेच की थी। इसमें पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसके चलते अमनदीप हमला हुआ है। मनप्रीत ने बताया कि इस मामले को सुलझाने को लेकर वे सिरसा के सुभाष चौक पर आए हुए थे। दूसरे ग्रुप के लोग दो कारों में सवार होकर आए और आते ही गोलियां चला दीं। इसमें अमनदीप की जांघ में और बाजार में शॉपिंग करने के लिए आए युवक राजप्रीत को गोलियों के छर्रे लगे हैं।
पेशे बाउंसर है अमनदीप
अमनदीप के भाई पंकज ने बताया कि अमनदीप उर्फ लाडी पेशे से बाउंसर है। लाडी शादीशुदा है और उसके एक बेटा और एक बेटी है। मामले के सुलझाने के लिए वह बीच बचाव में आया था। इसके बाद यह वारदात हो गई है।
सुभाष चौक पर गोलियां चलने से दो युवक घायल हैं। इस मामले के जांच जारी हैं। किन कारणों से गोलियां चलाई गई हैं जांच के बाद ही पता चलेगा। प्राथमिक तौर पर आपसी लेन देन का मामला ही लग रहा है। -
प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी