सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति प्रो. विजय कुमार पहुंचे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मेहंदी, उत्सव पकवान, तीज महारानी, रैंप क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।
इनमें तीज महारानी में प्रथम स्थान आंचल चौधरी, द्वितीय स्थान मीनाक्षी, रैंप क्वीन में प्रथम मीनाक्षी, द्वितीय पवीत कौर, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम अनु बाला, द्वितीय वनशिका और उत्सव पकवान प्रतियोगिता में वनशिका प्रथम स्थान पर रही। महिलाओं ने देसी हरियाणवी पकवानों (गुलगले व सुहाली) का आनंद लिया व झूले लिए।
इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी रचवाई व गीत-संगीत व भरपूर नृत्य किया। छात्राएं भी हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों पर खूब झूमीं। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि सभी तीज भारत की समृद्ध राष्ट्रीय संस्कृति एवं धरोहर का प्रतिनिधित्व करता है अज्ञैर हमें सभी त्योहार उत्साह पूर्वक मनाने चाहिए। यह त्योहार हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव एवं पार्वती से संबंधित तीज का त्योहार भारत का एक प्रमुख त्योहार है। इसे महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घ आयु एवं पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए तत्परता से मनाती हैं। युवा कल्याण निदेशालय के निदेशक प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने महोत्सव में आए सभी अतिथियों व प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय की छात्राओं सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण महिला कर्मचारियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. निवेदिता, डाॅ. गीता रानी, डाॅ. सन्जू बाला, डाॅ. मीना कुमारी, डाॅ. ज्योति, मुन्नी देवी, किरण बाला, रशमी व सविता डांठा ने निभाई।