फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दादरी में प्रदेशस्तरीय स्पर्धा करवाने के लिए एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने दी स्वीकृति

Mon, 28 Aug 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के तिकोना पार्क स्थित दलाल आवास पर रविवार को एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य एवं एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने की। मंच संचालन एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला दादरी को सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को आयोजित करवाने की स्वीकृति प्रदान की। राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की। वहीं नियम एवं शर्तों की हिदायतें एवं जिम्मेवारियां पदाधिकारियों को सौंपी गई। सभी जिला इकाईयाें को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाना अनिवार्य किया गया। आगामी समय में हरियाणा प्रदेश में होने वाली जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिताओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। वहीं 2023 से 2026 तक दिसंबर में होने वाले एसोसिएशन के चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने पूर्व में चरखी दादरी में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर कृष्ण लाल पंवार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कबड्डी खेल काफी राष्ट्रीय जुनून बन गया है। यह इतना लोकप्रिय है कि अब यह क्रिकेट के बाद देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक है। इसलिए एसोसिएशन कबड्डी खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सदैव प्रयासरत है। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल ने देते हुए बताया कि जिला चरखी दादरी की ओर आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए स्थान व तिथि जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, सह-सचिव आशीष चहल, खजांची बलबीर पहल, वेदराम शर्मा, विनोद अनिल राठी, सुखपाल, जिला अध्यक्ष राजेश फौगाट, सचिव नसीब जांघू, विरेंद्र बबलू आदि उपस्थित रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें