फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इलाज के दौरान युवती की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 28 Aug 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। शहर के रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित राज अस्पताल में उपचार के दौरान एक लड़की की मौत हो गई। लड़की के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल के सामने रोष प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना किलियांवाली (पंजाब) के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पंजाब क्षेत्र की नर सिंह कॉलोनी निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी रचना
12वीं पास थी और बुटिक पर सिलाई सीख रही थी। शनिवार की रात्रि उसके पेट में दर्द हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे उन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। रविवार के कारण अस्पताल स्टाफ ने इमरजेंसी फीस चार्ज की और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने करीब 9 बजे रचना का चेकअप किया और अल्ट्रासाउंड व रक्त जांच करवाने को कहा। दोनों रिपोर्ट 11 और 12 बजे के बीच आ गई थीं। इसमें खून में मामूली इंफेक्शन बताया गया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सारा दिन दर्द से कहराती रही, लेकिन उसे डॉक्टर ने स्टाफ के सहारे छोड़ दिया। जसपाल सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे उसकी बेटी की छाती में तेज दर्द के साथ सोज आ गई। डॉक्टर को बुलाया तो उन्होंने जांच कर जल्द ठीक होने का भरोसा दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। किलियांवाली थाना के एसएचओ करमजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले हुई थी सगाई
मृतका रचना की सगाई कुछ समय पहले गांव कोटभाई के एक युवक से हुई थी। 30 अगस्त को उसके मंगेतर ने मलेशिया जाना था और उसके वापस आने पर शादी होनी थी।


सुबह पौने नौ बजे के करीब लड़की को अस्पताल में लाया गया था। सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल थीं, लेकिन यूरिन में इंफेक्शन था। शाम को लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने परिजनों को सिटी स्कैन करवाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सभी मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई हैं।
- डॉ. मुकेश गोयल, राज अस्पताल डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें