फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेयजल पाइपलाइन दबाने में धांधली का आरोप

Wed, 18 Feb 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा।गांव नाथूसरी कलां में पीने के पानी की पाइप लाइन डाली जा रही। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। गांव नाथूसरी कलां में पीने के पानी की पाइपलाइन डालने के कार्य में भारी अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सिरसा को लिखित शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण सुखराम और नरेंद्र कासनिया द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि गांव में पीने के पानी के लिए जो पाइपलाइन दबाई गई है, वह निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपों को पर्याप्त गहराई पर नहीं दबाया गया है, जिससे उनके जल्द टूटने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, पाइपलाइन बिछाने में तकनीकी मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पाइपलाइन और घरों में किए गए कनेक्शनों में इस्तेमाल की गई सामग्री घटिया स्तर की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है और उससे पहले ही कई जगह से कनेक्शन लीक होकर गल गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा किया गया कार्य पूरी तरह से अपूर्ण और गैरपेशेवर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें