फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सामान चोरी करने मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ागुढ़ा। बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव सुखचैन में एक व्यक्ति के घर की छत पर रखा लोहे का सामान चोरी करने के मामले में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई। वह शिकायतकर्ता के घर के साथ लगते घर में ही रहता है। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राज सिंह निवासी गांव सुखचैन की शिकायत पर उसके घर की छत पर रखा गार्डर, जंगले व सरिया सहित अन्य लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें