फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे छोटे से बुलावे पर यहां पर आए सभी पारिवारिक सदस्य हैं : कुलदीप

Sun, 21 Jun 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा को जाट धर्मशाला में नमन करते कुलदीप बिश्नोई।
विज्ञापन
सिरसा। पूर्व सांसद एवं बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई रविवार को जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उनके साथ नलवा विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। जाट धर्मशाला में आने के साथ ही उन्होंने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे छोटे से बुलावे पर यहां पर आए सभी पारिवारिक सदस्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जाट धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में भले ही सभी को संबोधित नहीं किया और ज्यादा बातचीत नहीं की। मगर, समर्थकों का अभिवादन किया और उनका हाल चाल जरूर जाना। बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ-साथ गले लगकर सभी का स्वागत किया।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह कोई रैली या जलसा नहीं है। यह जलपान का प्रोग्राम है और इसमें सभी को आमंत्रित किया गया था। प्रदेशभर में चौ.भजनलाल भी करते थे। जल्द ही एक बड़ी रैली करेंगे। मेरे छोटे से बुलावे पर यहां पर आए सभी पारिवारिक सदस्य है। इन साथियों ने मेरा और मेरे पिता चौधरी भजन लाल का हर वक्त साथ दिया है। आज भी इनके दिल में चौधरी भजन लाल और मेरे प्रति स्नेह है। यही स्नेह आज यहां बैठे सभी लोगों में आपको साफ दिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति में दोस्त अच्छे नहीं होते लेकिन मेरे इन साथियों से दोस्ती करना सीखो। चाहे बुरा या अच्छा वक्त हो, ये हमेशा हमारे साथ रहते हैं। आज मैं भाजपा में हूं तो यह सच्चे दोस्त की तरह भाजपा में हैं। जहां मैं हूं, वहां ये मेरे साथी हैं। ये हमारे परिवार से जुड़े लोग हैं। वहीं, बिश्नोई रत्न वापस लेने और देवेंद्र बुड़िया को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने चौ. भजनलाल को लेकर सांसद रेखा शर्मा के दिए बयान पर कहा कि वो बात खत्म हो गई है। हमारे सारे गिले-शिकवे खत्म हैं। हम पूरी तरह पार्टी के साथ है।

साथियों की मांग पर अब ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे
उन्हों कहा कि हमारे इन साथियों की बड़ी मांग थी कि कुलदीप बिश्नोई प्रदेश में एक फिर अपनी ताकत दिखाएं। इन्हीं की मांग पर अब प्रदेश के साथ साथ राजस्थान और सीमावर्ती इलाका पंजाब और चंडीगढ़ में समर्थकों के कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। उनसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बहुत अच्छे व्यक्ति है और सभ्य व्यक्ति है। बहुत सरल व मृदुभाषी है। व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत प्रभावित हूं। बहुत मान-सम्मान से आश्वस्त हूं। मैंने जब भी उन्हें प्रदेश में किसी काम के लिए बोला, सभी काम के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें