फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रदर्शनी में जानीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

Sat, 20 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।  कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के नेता और विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों, बच्चों और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, भाजपा सिरसा जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट तथा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जो अब विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता मिलने के बाद 190 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है तथा नवाचार को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें