असल मालिक को पर्स सौंपते हुए अजय कुमार।
कालांवाली। शनिदेव मंदिर वाली गली निवासी अजय कुमार ने नकदी जरूरी कागजात से भरा पर्स असल मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। वहीं सिरसा निवासी कुणाल मुखीजा ने अजय कुमार की इस ईमानदारी पर सराहना व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि अजय कुमार बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था। उसी दौरान उसे ट्रेन में पर्स पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसे खोलकर देखा तो उसमें 6 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात मिले। जब उन कागजात को देखा गया तो उस पर किसी के संपर्क नंबर लिखे हुए थे। इन नंबरों पर जब उसने संपर्क किया तो उसे असल मालिक का पता चला। इस पर अजय ने पर्स को उसके मालिक कृष्ण कुमार को सौंप दिया।