फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी ब्लॉक में मनरेगा के तहत कार्यरत रोजगार सहायकों ने शनिवार को टाउन पार्क में बैठक कर नियमित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और बाद में सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने आए मनरेगा रोजगार सहायक सुनील कुमार, जगराज सिंह, ओमप्रकाश, संदीप, सुरेश, लखवीर सिंह, तीर्थलाल, इंद्रपाल, रामसिंह, सुरेंद्र, जयवीर सिंह आदि ने बताया कि पिछली पंचायत के कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक के तौर पर उन्हें नियुक्त किया गया था, लेकिन संबंधित विभाग ने कुछ दिनों पहले नए रोजगार सहायकों की भर्ती कर दी और पूर्व में कार्यरत रोजगार सहायकों को बिना कोई कारण बताए व नोटिस दिए पद से हटाकर बेरोजगार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर की तो हाईकोर्ट ने उन्हें स्टे प्रदान कर दिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान व उत्तर प्रदेश की सरकारों ने वहां पर काफी वर्षों से काम कर रहे रोजगार सहायकों को नियमित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हरियाणा सरकार को भी चाहिए कि वर्षों से हरियाणा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में काम कर रहे रोजगार सहायकों को भी नियमित नियुक्ति दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें