फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एजेंसी ने गलियों से लिए निर्माण सामग्री के सैंपल

Fri, 07 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गलियों से सैंपल लेते एजेंसी अधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर की विभिन्न गलियों का निर्माण नगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा है। लोगों की मांग पर नगर पालिका ने थर्ड पार्टी एजेंसी से निर्माण कार्य की जांच करवाई और सैंपल भरवाए। इस दौरान नगर पालिका के जेई अजय शर्मा व वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुभाष प्रेमी भी मौजूद रहे। सैंपल के साथ विभिन्न गलियों का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हाल ही में इन गलियों के टेंडर देकर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासियों ने एतराज जताया था और जांच की मांग की थी। लोगों के एतराज के बाद शुक्रवार को नगर पालिका अधिकारियों ने थर्ड पार्टी एजेंसी से जांच करवाई और विभिन्न निर्माण सामग्री के सैंपल भरवाए। जिनकी जांच करवाई जाएगी।

-



नगर पालिका ऐलनाबाद ने थर्ड पार्टी एजेंसी से निर्माण कार्य की जांच करवाई है। लोगों की मौजूदगी में सैंपल लिए गए। अब इसकी रिपोर्ट भी लोगों के सामने सार्वजनिक की जाएगी ताकि किसी प्रकार का कोई संशय न रहे। लोगों को गली निर्माण को लेकर पूरी तरह संतुष्ट किया जाएगा। - सुभाष प्रेमी, पार्षद वार्ड 3, नगर पालिका ऐलनाबाद।
विज्ञापन


-



विभिन्न वार्डों के लोगों की मांग पर यह थर्ड पार्टी जांच करवाई गई है। नगर पालिका द्वारा पूरी तरह से ठेकेदारों के निर्माण कार्य पर नजर रखी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें