फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के विरोध में उतरे ग्रामीण, जाम

Mon, 08 Sep 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से चोरों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को गांव ढूढियांवाली में जीवन नगर-डबवाली रोड पर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चोरी के आरोप में पकडे़ गए चार लोगों को कुछ दिन जीवन नगर चौकी में रखकर छोड़ दिया गया।

उधर जाम व प्रदर्शन की सूचना पर थाना रानियां प्रभारी सुभाष चंद्र व बीडीपीओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।


पंचायत खाजाखेड़ा, गिदड़, ढूढ़ियावाली, बाहिया, सैनपाल, सादेवाला के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में 25 जून को झोटा चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को उन चारों लोगों को गाड़ी सहित पकड़वा भी दिया था। उन चारों ने पंचायत में चोरी को कबूल भी किया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें 10 दिन तक जीवन नगर चौकी में रखा और बाद में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस के इसी व्यवहार को लेकर सोमवार सुबह आठ बजे रोड़ जाम किया गया है।


आरोपितों को सजा की मांग
लोेगों का कहना है कि जब तक उन चोरों को सजा नहीं दी जाती तक तक जाम नहीं खोला जाएगा। यह भी हो सकता है कि ग्रामीण भूख हड़ताल करने को मजबूर हो जाएं।


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुभाष चंद्र व बीडीपीओ संदीप कुमार रानियां मौके पर पहुंचे और लोगों से सहमति जताते हुए समझाबुझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।


इस मौके पर सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच भगवाना राम, लवदीप बराड़, लखविंद्र गिल, महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र कुमार, दलीप सिंह, रमेश कुमार, भाला राम, रघुबीर झोरड़, राधा किशन, सूरजभान, सतपाल मंडेला आदि मौजूद थे।


थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है। जिन्होंने चोरी की थी उन्हें चौपटा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने पुलिस के समक्ष भैंसा चोरी की वारदात कबूल की थी। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकार पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें