फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेंगू के बाद अब जिले में मिले दो चिकनगुनिया के मरीज संसोधित

Fri, 22 Sep 2023 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कुलर में लारवे की तलाश करते हुए स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी ।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों के बाद अब चिकनगुनिया के मामले भी मिलने शुरू हो गए। शुक्रवार को जिले में दो मरीज चिकनगुनिया से पीड़ित पाए गए। दोनों ही पीड़ित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए आए थे। इनमें चिकनगुनिया के लक्षण मिलने के बाद विभाग की ओर से उनके सैंपल लिए गए। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिरसा शहरी क्षेत्र और ऐलनाबाद क्षेत्र का एक-एक युवक चिकनगुनिया से पीड़ित पाया गया। दोनों को बुखार होने के साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों ने लक्षण देखते हुए दोनों के सैंपल लिए तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। विभाग की ओर से उनके घरों का सर्वे भी किया है। मामलों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को अलर्ट कर दिया है और चिकनगुनिया संबंधित सैंपल एकत्र करने को लेकर भी निर्देश दिए है।
वहीं, जिले में अब तक कुल 124 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से अब तक कुल 123 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज का अभी नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमें लगातार मरीजों की जांच करने और फॉगिंग करने का कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक करीब 1500 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। इस माह में अब तक कुल 47 हजार घरों का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन


बचाव के लिए उपायुक्त ने जारी की गाइड लाइन
डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अब गाइड लाइन भी जारी की है। उन्होंने कहा कि घरों में मच्छर पैदा ही न होने दें। इसके लिए नागरिक अपने घरों में सीमेंट से बनी टंकियों को पूरी तरह ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार टंकियों, कूलरों, गमलों, शौचालयों में पड़े घड़ों, छतों पर पड़े बेकार टायरों, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों व अन्य पानी के स्रोतों को खाली करें व रगड़कर साफ करें व फिर पानी भरें। इसके अलावा अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले वस्त्र पहने।
सरकारी अस्पतालों में 60 बेड आरक्षित किए
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. गौरव अरोड़ा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 124 मरीज डेंगू के पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 123 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। अगर किसी को बुखार, सिर दर्द जैसे लक्षण मिलते है तो वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना इलाज करवा सकता है। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में 60 बेड आरक्षित किए गए है तथा प्लेटलेटस भी उपलब्ध है।

जिले में दो चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं, जिनका स्वास्थ्य अब ठीक है। चिकनगुनिया के मुख्य लक्षण बुखार होने के साथ ही शरीर के सभी जोड़ों में भी दर्द होता है। जिले में अभी एक ही डेंगू का मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

डॉ. गोरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें