फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मास्टर शेफ इंडिया में पहुंचे एडवोकेट गुरकीरत, टॉप 16 में मिला स्थान

विज्ञापन
मास्टर शेफ में पहुंचे बेटे गुरकीरत सिंह के परिजन। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खैरपुर निवासी एडवोकेट गुरकीरत सिंह ग्रोवर मास्टर शेफ इंडिया 2023 में पहुंचे हैं। गुरकीरत ने टॉप 16 में स्थान हासिल कर लिया है। इसके चलते उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता अनमोल सिंह ग्रोवर का कहना है उसका बेटा जरूर जीतकर वापस लौटे।
उन्होंने कहा कि उसका बेटा गुरकीरत को मास्टर शेफ में जाने का शौक था। शौक को पूरा करने के लिए उसने घर में ही कुकिंग शुरू कर दी। इतना जनून था कि उसने एक बार पुन: इसके लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गया। मुंबई का ऑडिशन क्लीयर कर गुरकीरत टॉप 16 में पहुंच गया। उन्होंने बताया कि गुरकीरत ने लॉ की पढ़ाई की हुई है, कोर्ट में दो वर्ष की प्रैक्टिस भी की। गुरकीरत के परिवार में मां-बाप व छोटी बहन है। गुरकीरत की मां व बहन ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है कि गुरकीरत इतने बड़े स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऑडिशन के बारे में मिली जानकारी
अनमोल ग्रोवर ने बताया कि उनका बेटा गुरकीरत सोशल मीडिया के माध्यम से ही घर पर नई नई डिश तैयार करता था। पहले भी वह दिल्ली में ऑडिशन दे चुका था, लेकिन पार नहीं हो पाया। अब उसने छह ऑडिशन पार कर लिए और टॉप 16 में पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बेटे गुरकीरत ने पहले चंडीगढ़ में दो ऑडिशन दिए। इसके बाद दिल्ली में दो ऑडिशन हुए। अब मुंबई में एक ऑडिशन हुआ है। उसने अपनी डिश को बेहतर बनाने के लिए हर रोज उस पर काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें