फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : चार दिन से साइट ठप, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर पा रहे शहरवासी

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचे लाभार्थी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। 50 फीसदी ब्याज माफी के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भरने की छूट 31 जनवरी तक है, लेकिन पिछले चार दिनों से विभाग की साइट ठप पड़ी है। इसके कारण लोगों प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर पा रहे हैं। इसके अलावा लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां भी दुरुस्त नहीं हो पाई रही हैं। नगर परिषद से हर रोज 60 से ज्यादा लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा रहा है।
दिसंबर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए विभाग ने प्रॉपर्टी धारकों को ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी थी। इसके कारण 12 से 13 लाख रुपये तक टैक्स जमा हुआ। ऐसे में जनवरी में भी सरकार ने प्रॉपर्टी धारकों को प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर 50 फीसदी छूट दी गई है। यह छूट 31 जनवरी तक की है। ऐसे में प्रॉपर्टी धारक टैक्स जमा करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में पहुंच रहे हैं। लेकिन बीते चार दिनों से साइट ठप है। नगर परिषद कर्मचारी प्रॉपर्टी धारकों को इंतजार करने या अगले दिन आने की जानकारी दे रहे हैं। इसके कारण प्रॉपर्टी धारकों को कार्यालय के बार बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नाम, प्लॉट नंबर, कॉलोनी और पता भी आईडी में गलत
सिरसा में कंपनी ने ड्रोन से सर्वे कर प्रॉपर्टी धारकों की आईडी बनाई गई थी। सर्वे में कई तरह की खामियां होने के कारण प्रॉपर्टी धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रॉपर्टी धारकों की आईडी में नाम, प्लॉट नंबर, क्षेत्र अधिक व कम दिखाने, अन्य कॉलोनी दिखाने की कई तरह की खामियां हैं। ऐसे में अगर कोई प्रॉपर्टी धारक टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचता हैं तो त्रुटियां होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। प्रॉपर्टी धाकर आईडी में त्रुटियां दूर करने के बाद ही टैक्स जमा करवा सकता है।
शहर में करीब 90 हजार लोगों की प्रॉपर्टी आईडी बनी है। इनमें से 50 फीसदी लोगों ने ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया गया है शेष लोग टैक्स पर लगे ब्याज पर दी जा रही 50 फीसदी छूट का लाभ लेने के लिए टैक्स जमा करवाने के लिए नगर परिषद में पहुंच रहे हैं। यहां पर तकनीकी खामी आने के कारण हर रोज 50 से 60 प्रॉपर्टी धारक बिना टैक्स जमा करवाए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां दूर करने के लिए साइट से कार्य किया जा रहा है। बीते कई दिनों से साइट स्लो होने के कारण इस तरह की परेशानी आ रही है। मुख्यालय को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। जल्द ही साइट ठीक तरह से कार्य करने की संभावना है। -संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें