फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक एडमिशन के लिए छात्र कर सकेंगे आवेदन: वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के विभिन्न पाठ्यक्रर्मों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई से 14 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। दाखिलों के लिए पहली कांउसलिंग 20 अगस्त को दूसरी 24 अगस्त को तथा तीसरी कांउसलिंग 27 अगस्त को आयोजित होगी। इसी प्रकार फिजिकल कांउसलिंग 31 अगस्त को होगी और 1 सितंबर से नए सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। जबकि पुराने विद्यार्थियों की कक्षाएं एक अगस्त से प्रारंभ होगी। 2020-21 शैक्षणिक सत्र के दाखिलों से संबंधित हैडबुक ऑफ इंर्फोमेशन शीघ्र ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और प्राध्यापकों के सुझावों को इस में सम्मिलित किया जाएगा। इसी एचबीआई के नियम यूनिवर्सिटी कॉलेज के दाखिलों पर भी लागू होंगे।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक के दौरान दी गई। बैठक का समन्वय शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठता प्रो. दीप्ति धर्माणी द्वारा किया गया और इस बैठक में विभिन्न संकायों की अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का संपूर्ण ब्यौरा ऑनलाइन मैनेज किया जाएगा ताकि एक सिंगल क्लिक पर प्रत्येक विद्यार्थी का ब्यौरा उपलब्ध हो सके। कुलपति प्रो. राजबीर सोलंकी ने विश्वविद्यालय के अंदर बेहतर टीचिंग लर्निंग एक्टीविटी को बढ़ावा देने के लिए सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी इंप्लीमेंटेशन एंड ट्रेनिंग स्थापित किया जाएगा और यह सेंटर यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर के तत्वाधान में कार्य करेगा। कुलपति ने कहा कि 1 जुलाई से विश्वविद्यालय के सभी विभागों में प्राध्यापकों को आना होगा और केंद्रीय गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। कुलपति ने कहा कि प्राध्यापक अपने लेक्चरर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्मस पर रिकार्ड करे और विश्वविद्यालय के आईटी सेल द्वारा चलाए जा रहे युट्यूब चैनल पर भी अनेक विशेषज्ञों के रिकार्डिड लेक्चरर अपलोड किए जाएंगे। कुलपति ने महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. दिलबाग सिंह को निर्देश दिए कि वे दाखिलों के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के संपर्क में रहे। इस अवसर पर शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. दीप्ति धर्माणी ने सभी प्राध्यापकों से बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित करने के लिए सुझाव मांगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राकेश वधवा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें