फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से मजदूरों को बिहार लेकर जा रही बस में लगी आग, हादसा टला

विज्ञापन
fire in bus - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
पंजाब से मजदूरों को बिहार लेकर जा रही एक निजी बस में रात को भावदीन टोल नाके के निकट अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और आनन-फानन में मजदूरों को समय रहते बस से नीचे उतार दिया गया। आग को बढ़ता देखकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आती बस जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार करीब सवा 11 बजे एक निजी बस पंजाब से 29 मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही भावदीन टोल नाके के पास पहुंची तो अचानक बस की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। रात का वक्त होने के कारण कुछ मजदूर सो रहे थे। चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया और मजदूरों को आनन-फानन में नीचे उतारा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर दमकल विभाग को सूचित किया गया। लेकिन जब तक विभाग की गाड़ी मौके पर आती बस जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अन्य बस से मजदूरों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें