फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एमए समाजशास्त्र के लिए 15 तक आवेदन

Fri, 03 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय का समाजशास्त्र विभाग शिक्षा, शोध और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यहां 30 सीटें हैं। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. रोहतास ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थापित यह विभाग विद्यार्थियों को समाज की संरचना, बदलाव और समकालीन सामाजिक मुद्दों को समझने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। विभाग का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ सामाजिक अनुसंधान और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने, सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाने और उन्हें शैक्षणिक व व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने कहा कि विभाग का दीर्घकालिक लक्ष्य समाजशास्त्रीय अध्ययन और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित होना है। शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समावेशी एवं प्रगतिशील समाज निर्माण इसकी प्राथमिकता है।
वर्तमान में विभाग में एमए (समाजशास्त्र) पाठ्यक्रम संचालित है। इसमें 30 सीटें उपलब्ध हैं। प्रारंभिक चरण में होने के बावजूद विभाग शोध के विभिन्न क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में सक्रिय है। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और अधोसंरचना का विस्तार भी किया जा रहा है।
डॉ. रोहतास ने बताया कि विभाग में प्लेसमेंट गतिविधियां अभी विकास चरण में हैं, लेकिन भविष्य में उद्योगों, सामाजिक संगठनों और शोध संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाकर बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमए समाजशास्त्र में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध, अध्यापन, एनजीओ, नीति निर्माण और प्रशासनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का मजबूत आधार प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें