फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिवाली के बाद अतिक्रमण पर जागा प्रशासन, ट्रेड टावर में तोड़ा स्थायी निर्माण

Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ड टावर मार्केट में बनाए गए स्थाई मंच को जेसीबी से हटाते हुए नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिवाली के बाद नगर परिषद प्रशासन अब बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती बरतने जा रहा है। वीरवार को नगर परिषद की टीम ने कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल की अगुवाई में ट्रेड टावर में बनाए गए स्थायी रामलीला मंच को तोड़ा। इसके साथ ही दुकानदारों को सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर के बाजार अतिक्रमण की जद में हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। खरीदारी करने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती है। आलम यह है कि नगर परिषद कार्यालय को जाने वाली सड़क पर भी व्यापारियों ने अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है। इसको लेकर भी कई बार लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। इसके चलते वीरवार को नगर परिषद प्रशासन एक्शन में दिखा। टीम कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में ट्रेड टावर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। रामलीला करवाने वाली संस्था ने अपना विरोध जताते हुए मंच न तोड़ने की अपील की। कार्यकारी अधिकारी ने एक न सुनते हुए स्थायी मंच को तुड़वा दिया। नगर परिषद की टीम ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन के बाद अब अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान टीम में सीएसआई जयवीर सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


दिवाली पर प्रशासन ने व्यापारियों की दी राहत
दिवाली पर जब नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करनी शुरू की तो व्यापारियों ने गुहार लगाई थी कि दिवाली के त्योहार के समय राहत दी जाए। इसके बाद प्रशासन ने व्यापारियों को दिवाली तक का वक्त दिया था। व्यापारियों ने दिवाली के समय प्रशासन को आश्वासन दिया था कि दिवाली के बाद वह स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे, लेकिन अभी तक व्यापारियों ने अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते नगर परिषद ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बॉक्स
इन बाजारों में रहता है अतिक्रमण
मोहता मार्केट
रोड़ी बाजार
ट्रेड टावर मार्केट
एमसी मार्केट
पालिका बाजार
सदर बाजार
डाक घर के सामने
बरनाला रोड

कोट्स
स्थायी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को भी अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी देते हुए समय दिया गया है। अगर वे अतिक्रमण नहीं हटाते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें