फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हेरोइन तस्करी में दोषी को 2 साल कैद, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हेरोइन तस्करी के मामले में स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी युवक को 2 साल कैद व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार 9 मार्च 2019 को सीआईए सिरसा पुलिस एएसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में गश्त के दौरान गोल डिग्गी बेगू रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। सीआईए ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर युवक की पहचान मनमोहन शर्मा निवासी काठ मंडी सिरसा के रूप में हुई। इसके बाद सीआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मनमोहन शर्मा के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वीरवार को इस मामले का निपटारा करते हुए स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने मनमोहन शर्मा को दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें