फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी कर रहा है प्रशासन

Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने जिले के विधायकों व प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हरियाणा किसान मंच के बैनर तले धरना दे रहे किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि व बीमारियों के कारण उनकी फसलें खराब हुई हैं।

मुआवजे की मांग करना उनका अधिकार है, लेकिन प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी करके इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।

हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि उपायुक्त शरण दीप कौर बराड़ ने एक बार भी किसानों की पीड़ा सुनने की जहमत नहीं उठाई।

उन्होंने आरोप लगाया की एक तरफ तो सरकार किसानों को मुआवजे को लेकर कोई तस्वीर साफ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार किसान हितैषी होने का दिखावा करती है, वहीं अब तक के सरकार के रुख को देखकर ये कतई नहीं कहा जा सकता की सरकार किसान हितैषी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो फसलें खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उनके सामने परिवार के पालन-पोषण की भी समस्या खड़ी हो गई है। फसलें नहीं होने के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं और अनेकों किसान प्रदेश में इसी समस्या के चलते खुदकुशी कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें