फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई, संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध रूप से संचालित चिकित्सा दुकानों और निजी चिकित्सालयों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान वार्ड नंबर एक स्थित एक निजी चिकित्सालय पर कार्रवाई की गई। चिकित्सालय संचालक के खिलाफ बिना वैध डिग्री, लाइसेंस और पंजीकरण के आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करने पर प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन

जांच के दौरान चिकित्सालय से नशे में इस्तेमाल होने वाले 212 कैप्सूल भी बरामद किए गए। नागरिक अस्पताल डबवाली के एएसएमओ हरसिमरन सिंह और एएनसी स्टाफ प्रभारी रणजोध सिंह के नेतृत्व में टीम ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मौके पर संचालक गुरदेव सिंह मरीजों की जांच और उपचार करता मिला। अधिकारियों ने उससे आधुनिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और वैध दस्तावेज मांगे। गुरदेव सिंह कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने चिकित्सालय की गहन तलाशी ली।
तलाशी में नशे में प्रयोग किए जाने वाले 212 कैप्सूल बरामद हुए। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना शहर डबवाली पुलिस ने गुरदेव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत हुई है। जांच अधिकारी रणजोध सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें