फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेल नर्सरी छिनी फिर भी लहराया परचम

Sat, 01 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
रानियां। सरकार द्वारा घोड़ांवाली खेल परिसर से खेल नर्सरी वापस लेने के बावजूद खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल गेम्स-2026 की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने कुल सात पदक अपने नाम किए। चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कोच जतिन खिलेरी, सरपंच लक्ष्मण दास, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में प्रिंस वर्मा ने अंडर-17 लंबी कूद में प्रथम और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। हर्ष ने अंडर-19 हैमर थ्रो में प्रथम और शॉटपुट में तृतीय स्थान हासिल किया।
हिमांशु ने अंडर-19 की 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गगनदीप ने अंडर-19 की 3000 मीटर वॉक रेस में द्वितीय स्थान हासिल किया। कुलदीप ने अंडर-17 ट्रिपल जंप में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच जतिन खिलेरी ने बताया कि पिछले वर्ष तक घोड़ांवाली खेल परिसर की खेल नर्सरी में 50 से अधिक युवा प्रशिक्षण लेते थे। सरकार द्वारा नर्सरी बंद किए जाने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें