डबवाली। शहर में अवैध रूप से हुए सड़कों पर कब्जों को हटाने के लिए नगर परिषद का अभियान जारी हैं। रिहायशी एरिया में विरोध के चलते नगर परिषद ने व्यवसायिक एरिया में व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में तीन दिनों तक नोटिस बांटने के बाद नगर परिषद सोमवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई कर सकता है।
नगर परिषद की ओर से 150 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस बांटे जा चुके हैं। पुलिस बल के साथ नगर परिषद इस बार अतिक्रमण हटाने को कारण करेगा। अब देखना यह है कि व्यापारियों की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए क्या रुख रहता है। पूर्व में व्यापारियों के बैठक करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था।
ऐसे में सोमवार को यदि कार्रवाई होती है तो व्यापारी विरोध करेंगे या सहयोग करेंगे। इस पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। व्यापारी इस पूरे मामले में खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं, नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को हुई साधारण बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था कि सबसे पहले व्यावसायिक एरिया से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
उसी आधार पर अब अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए है। टीमों द्वारा प्रतिदिन नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद जो लोग अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लेंगे। उन पर कार्रवाई नहीं होगी। नहीं हटाने वालों के अतिक्रमण नगर परिषद की टीम हटाएगी।
-
बैठक के निर्णय के अनुसार ही दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दुकानदारों के अपील है कि वह नगर परिषद के इस अभियान में सहयोग करें। इस अभियान का शहरवासियों और व्यापारियों को ही फायदा होगा।
- टेकचंद छाबड़ा, चेयरमैन, नगर परिषद।