रानियां। सम्मानित होती टूर्नामेंट की विजेता टीम। संवाद
रानियां। गांव धनुर में आयोजित श्री श्री 108 संत बाबा सिंह महाराज के 47वें सालाना जोड़ मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल शूटिंग (कच्ची) टूर्नामेंट का शनिवार देर रात समापन हो गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की करीब 40 टीमों ने भाग लिया। पंजाब के बारेकां की टीम ने टूर्नामेंट जीता लिया।
टूर्नामेंट में प्रथम दिन पहुंची सभी टीमों को आपसी मैच हुए। इसमें भिवानी जिले के गांव बाबोसा, रोहतक के गांव बहलौट, पंजाब के फाजिल्का जिला के गांव बारेकां और सिरसा जिला के गांव नथोर की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच में रोहतक के बहलौट की टीम और भिवानी के बाबोसा की टीम के मध्य खेला गया।
इसमें बहलौट की टीम ने बाबोसा की टीम को 17-13 से हराकर कर फाइनल में पहुंची। इसी प्रकार सेमीफाइनल का दूसरा मैच पंजाब के बारेकां और गांव नथोर की टीम के बीच खेला गया। इसमें बारेकां की टीम ने नथोर की टीम को 17-14 से प्राप्त कर अंतिम मुकाबले में शामिल हुई। टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा।
अंतिम अंतिम मैच बहलौट और बारेकां के मध्य खेला गया। इसमें बारेकां की टीम ने 21 रन और बहलौट की टीम ने 13 रन बनाए। इस प्रकार बारेकां की टीम ने बहलौट को आठ प्वाइंटों से हराते हुए टूर्नामेंट में विजेता बनी। इसके बाद टूर्नामेंट के अतिथिगण सरपंच चिमन लाल, पूर्व सरपंच तिलकराज, समाजसेवी विजय कुमार, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सर्व मित्र व बाबा करतार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 21000 रुपये और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव धनुर से अरविंद, डॉ. अमोलक, विजय कुमार और युद्धवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।