सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव भावदीन क्षेत्र से काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि 13 जून को सीआईए सिरसा की एक टीम ने भावदीन टी प्वांइट क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच थाना डिंग पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन चंद्रभान पुत्र गोविंद निवासी गांव भावदीन से खरीदकर लाई गई थी। आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चंद्रभान को मामले में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। डिंग थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रभान गिरफ्तार कर लिया।